लाइव न्यूज़ :

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा से निलंबन के बाद संसद टीवी का कार्यक्रम छोड़ा

By भाषा | Updated: December 5, 2021 16:17 IST

Open in App

मुंबई, पांच दिसंबर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने रविवार को कहा कि उन्होंने संसद टीवी के कार्यक्रम 'मेरी कहानी' की एंकरिंग नहीं करने का फैसला किया है। चतुर्वेदी राज्यसभा के उन 12 सदस्यों में शामिल हैं, जिन्हें सदन में खराब आचरण के कारण हाल में निलंबित कर दिया गया था।

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को पांच दिसंबर को लिखे पत्र में चतुर्वेदी ने कहा, ''"मेरे मनमाने निलंबन के बाद, जिसने स्थापित संसदीय मानदंडों और नियमों को पूरी तरह से कलंकित किया है, मेरी और मेरी पार्टी की आवाज को दबाने की कोशिश की गई। जब मुझे संविधान की प्राथमिक शपथ से वंचित किया जा रहा है, ऐसे में मैं संसद टीवी का दायित्व निभाने को अनिच्छुक हूं।"

गौरतलब है कि 12 विपक्षी सांसदों को अगस्त में पिछले सत्र के दौरान उनके खराब आचरण के कारण सोमवार को संसद के पूरे शीतकालीन सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था । इनमें कांग्रेस के छह, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना के दो-दो, और भाकपा तथा माकपा के एक-एक सदस्य शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता