लाइव न्यूज़ :

उस्मानाबाद में शिवसेना सांसद ओमराजे निंबालकर पर चाकू से हमला, 2006 में पिता को गोली मारकर हत्या की गई थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2019 13:38 IST

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कलंबोली के पास तीन जून, 2006 को लोकसभा सांसद के पिता की उनकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उनके पिता कांग्रेस नेता थे। पूर्व लोकसभा सांसद पद्मसिंह पाटिल इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया, ‘‘सांसद का अभिवादन करते समय व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला किया और फौरन वहां से फरार हो गया।निंबालकर के हाथ में चोट आयी हालांकि हाथ पर कलाई घड़ी होने के कारण वह अधिक जख्मी नहीं हुए।

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में बुधवार को शिवसेना सांसद ओमराजे निंबालकर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से वार किया जिससे वह घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब निंबालकर कलंब तालुका के पडोली नैगांव गांव में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रैली के दौरान व्यक्ति निंबालकर से हाथ मिलाने के बहाने एक समूह के साथ उनके पास पहुंचा था।

निंबालकर उस्मानाबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने बताया, ‘‘सांसद का अभिवादन करते समय व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला किया और फौरन वहां से फरार हो गया। निंबालकर के हाथ में चोट आयी हालांकि हाथ पर कलाई घड़ी होने के कारण वह अधिक जख्मी नहीं हुए।’’

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कलंबोली के पास तीन जून, 2006 को लोकसभा सांसद के पिता की उनकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उनके पिता कांग्रेस नेता थे। पूर्व लोकसभा सांसद पद्मसिंह पाटिल इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाउद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए