शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल ने हिंगोली और नांदेड़ जिलों के लिए नये अभिभावक मंत्रियों की मांग की

By भाषा | Updated: December 25, 2020 18:28 IST2020-12-25T18:28:30+5:302020-12-25T18:28:30+5:30

Shiv Sena MP Hemant Patil demands new guardian ministers for Hingoli and Nanded districts | शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल ने हिंगोली और नांदेड़ जिलों के लिए नये अभिभावक मंत्रियों की मांग की

शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल ने हिंगोली और नांदेड़ जिलों के लिए नये अभिभावक मंत्रियों की मांग की

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 25 दिसंबर हिंगोली के शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल ने शुक्रवार को मांग की कि महाराष्ट्र के हिंगोली और नांदेड़ जिलों के अभिभावक मंत्रियों को हटाकर उनके स्थान पर उनकी पाटी के मंत्रियों को इन जिलों का अभिभावक बनाया जाए।

फिलहाल हिंगोली और नांदेड़ के अभिभावक मंत्री क्रमश: वर्षा गायकवाड़ और अशोक चव्हाण हैं तथा दोनों कांग्रेस के नेता हैं।

कांग्रेस शिवसेना नीत महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार में घटक है। इस सत्तारूढ़ गठबंधन में राकांपा भी शामिल है।

पाटिल ने शिवसेना मंत्री संजय राठौड़ से भेंटकर अपनी मांग उनके सामने रखी।

बाद में पाटिल ने कहा कि इन दोनों जिलों में विकास कार्यों में गति नहीं आ रही है इसलिए वर्तमान अभिभावक मंत्रियों के स्थान पर शिवसेना के मंत्रियों को अभिभावक बनाया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘ कम से कम इन दोनों जिलों में से एक में शिवसेना का अभिभावक मंत्री हो।’’

महाराष्ट्र में ऐसी व्यवस्था है कि मंत्रियों को नियमित विभाग के अलावा किसी जिले की भी जिम्मेदारी दी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shiv Sena MP Hemant Patil demands new guardian ministers for Hingoli and Nanded districts

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे