लाइव न्यूज़ :

धनशोधन मामले में शिवसेना सांसद गवली की भूमिका सामने आ रही है : ईडी

By भाषा | Updated: October 1, 2021 19:49 IST

Open in App

मुंबई, एक अक्टूबर एक स्थानीय विशेष अदालत ने शुक्रवार को धन शोधन मामले में शिवसेना सांसद भावना गवली के कथित सहयोगी सईद खान की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत अवधि पांच अक्टूबर तक बढ़ा दी।

इस बीच, ईडी ने अदालत को बताया कि कुछ ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित धन शोधन के मामले में गवली की कथित भूमिका होने की जानकारी सामने आ रही है। ईडी ने खान की हिरासत अवधि समाप्त होने पर उन्हें अदालत के समक्ष पेश करने के दौरान यह दावा किया।

ईडी ने अदालत से कहा, '' भावना गवली ने जुलाई 2020 में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी जोकि एक साल पहले हुई थी। धन शोधन मामले में गवली की भूमिका सामने आ रही है जिसकी जांच किए जाने की जरूरत है।''

जांच एजेंसी ने पिछले महीने इस मामले में यवतमाल, वाशिम और मुंबई में कई परिसरों की तलाशी ली थी। यह मामला 18 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी और उससे संबंधित गड़बड़ियों के लिए दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है।

जांच एजेंसी ने दावा किया कि प्राथमिकी दर्ज कराने की आड़ में आरोपी खुद को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। एजेंसी ने यह भी दावा किया कि इस मामले में एक नहीं बल्कि कई लोग लिप्त हैं।

सईद खान को यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीट से सांसद गवली से जुड़े कुछ ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित धन शोधन के मामले में 28 सितंबर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

खान की हिरासत की अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को उन्हें एक विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी की हिरासत की अवधि पांच अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी।

वहीं, रिमांड अर्जी का विरोध करते हुए खान के वकील इंद्रपाल सिंह ने पूरी जांच को गैर-कानूनी करार देते हुए कहा कि प्राथमिकी में नामित आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

सिंह ने आरोप लगाया कि ईडी अशोक गंदोले और उनके परिवार को बचाने का प्रयास कर रही है जिनका नाम प्राथमिकी में है और वह ट्रस्टी भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos