शिवसेना सांसद ने आम जनता के लिए लोकल ट्रेन की समयसारिणी में बदलाव की मांग की

By भाषा | Updated: February 4, 2021 17:03 IST2021-02-04T17:03:36+5:302021-02-04T17:03:36+5:30

Shiv Sena MP demands change in local train timetable for general public | शिवसेना सांसद ने आम जनता के लिए लोकल ट्रेन की समयसारिणी में बदलाव की मांग की

शिवसेना सांसद ने आम जनता के लिए लोकल ट्रेन की समयसारिणी में बदलाव की मांग की

ठाणे, चार फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे से शिवसेना सांसद राजन विचारे ने विपक्षी दल भाजपा की उस मांग का समर्थन किया है, जिसमें आम जनता के लिए मुंबई लोकल ट्रेन की वर्तमान समयसारिणी में बदलाव की मांग की गई है।

मुंबई में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते मार्च से ही लोकल ट्रेन सेवा ठप्प थी जिसे आम जनता के लिए एक फरवरी से बहाल किया गया है। हालांकि, यह सेवा आम जनता के लिए दिन की तीन समयावधि में उपलब्ध है। इसके तहत सेवा की शुरुआत से सुबह सात बजे तक, दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक और रात नौ बजे से सेवा समाप्ति तक ही आम लोग लोकल ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और रेलवे प्रशासन को लिो पत्र में विचारे ने कहा कि लोकल ट्रेन की वर्तमान समयसारिणी आम लोगों के लिए सुविधाजनक नहीं है।

उन्होंने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से समयसारिणी में बदलाव की अपील की ताकि उनका समय बर्बाद नहीं हो।

हाल ही में भाजपा की ठाणे इकाई ने भी रेलवे अधिकारियों से मिलकर समयसारिणी में बदलाव की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shiv Sena MP demands change in local train timetable for general public

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे