तेंदुए के शावक को गोद लेंगे शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक

By भाषा | Updated: December 27, 2019 18:13 IST2019-12-27T18:13:57+5:302019-12-27T18:13:57+5:30

तेंदुए का शावक वर्तमान में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में है। उन्होंने कहा कि वह 28 दिसंबर को अपने पुत्र पूर्वेश सरनाइक के जन्मदिन के अवसर पर शावक को आधिकारिक रूप से गोद लेंगे।

Shiv Sena MLA Pratap Sarnaik to adopt leopard cub | तेंदुए के शावक को गोद लेंगे शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक

काफी खोजबीन के बाद भी उसकी मां का पता नहीं चला जिसके बाद उसे संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में रखा गया। 

Highlightsविज्ञप्ति में कहा गया कि पिता पुत्र शनिवार को राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे।चार दिसंबर को येऊर पहाड़ी पर नवजात तेंदुआ पाया गया था।

शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने शुक्रवार को कहा कि वह महाराष्ट्र के ठाणे जिले में येऊर पहाड़ी पर कुछ सप्ताह पहले मिले तेंदुए के शावक को गोद लेंगे।

ठाणे के ओवला-माजीवाड़ा क्षेत्र से विधायक सरनाइक ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि तेंदुए का शावक वर्तमान में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में है। उन्होंने कहा कि वह 28 दिसंबर को अपने पुत्र पूर्वेश सरनाइक के जन्मदिन के अवसर पर शावक को आधिकारिक रूप से गोद लेंगे।

पूर्वेश युवा सेना के सचिव और शहर के पार्षद हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि पिता पुत्र शनिवार को राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेंगे। चार दिसंबर को येऊर पहाड़ी पर नवजात तेंदुआ पाया गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसकी मां का पता नहीं चला जिसके बाद उसे संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में रखा गया। 

Web Title: Shiv Sena MLA Pratap Sarnaik to adopt leopard cub

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे