लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 25 साल तक रहेगी शिवसेना नीत एमवीए की सरकार: राउत

By भाषा | Updated: November 23, 2021 22:24 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर शिवसेना ने महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार जल्द गिरने के भाजपा के दावे को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि तीन पार्टियों के गठबंधन वाली सरकार राज्य में 25 साल तक रहेगी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा पर हाल में अमरावती में दंगों और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) कर्मचारियों की जारी हड़ताल के लिए निशाना साधा।

राकांपा शिवसेना नीत एमवीए सरकार में प्रमुख घटक है। कांग्रेस गठबंधन में तीसरी साझेदार है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के एमवीए सरकार जल्द गिर जाने के खबरों में आये बयान को लेकर उन पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि उन्हें नींद से जाग जाना चाहिए क्योंकि सरकार 28 नवंबर को अपने दो साल पूरे करेगी।

शिवसेना सांसद ने कहा कि एमवीए सरकार 25 साल तक चलेगी और जहां वह खड़े हैं, वहीं सत्ता का केंद्र है। वह पवार के घर का संदर्भ दे रहे थे।

राउत ने कहा कि पाटिल करीब 28 बार यह अनुमान जता चुके हैं।

राज्यसभा सांसद ने भाजपा का नाम लिये बिना कहा, ‘‘सब जानते हैं कि महाराष्ट्र में हालात को कौन उकसा रहा है और ऐसा क्यों किया जा रहा है। एमएसआरटीसी के मुद्दे पर आग में तेल कौन डाल रहा है। हमें इस बारे में जानकारी है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि अमरावती से लेकर एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल तक आग लगाने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह