शिवसेना नेता सूर्यकांत महाडिक का निधन
By भाषा | Updated: January 12, 2021 01:38 IST2021-01-12T01:38:13+5:302021-01-12T01:38:13+5:30

शिवसेना नेता सूर्यकांत महाडिक का निधन
मुंबई, 11 जनवरी महाराष्ट्र में शिवसेना के उप नेता और भारतीय कामगार सेना के अध्यक्ष सूर्यकांत महाडिक का सोमवार को निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
मुख्यमंत्री व शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाडिक के निधन पर शोक व्यक्त किया। ठाकरे के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ शिवसेना के उप नेता और भारतीय कामगार सेना के अध्यक्ष सूर्यकांत महाडिक के निधन की खबर से दुखी हूं। उन्होंने भारतीय कामगार सेना के जरिए अनगिनत श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनके परिवार को इस क्षति से उबरने की शक्ति मिले। हृदय से श्रद्धांजलि।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।