लाइव न्यूज़ :

भगवान राम का आशीर्वाद लेने अयोध्या जाएंगे सीएम ठाकरे, मैं चाहता हूं कि हमारे गठबंधन के नेता भी हमारे साथ आएंः रावत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2020 18:35 IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सीएम उद्धव ठाकरे भगवान राम का आशीर्वाद लेने अयोध्या जाएंगे। 'मैं चाहता हूं कि हमारे गठबंधन के नेता भी हमारे साथ आएं।'

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव से पहले भी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या समपरिवार दर्शन करने गए थे।शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में कहा था कि मोदी सरकार जल्द से जल्द अयोध्या पर अध्यादेश लाएं।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरेअयोध्या जाएंगे। रावत ने कहा कि गठबंधन के सभी सहयोगी को भी साथ चलना चाहिए। 

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सीएम उद्धव ठाकरे भगवान राम का आशीर्वाद लेने अयोध्या जाएंगे। 'मैं चाहता हूं कि हमारे गठबंधन के नेता भी हमारे साथ आएं।' लोकसभा चुनाव से पहले भी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या समपरिवार दर्शन करने गए थे।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में कहा था कि मोदी सरकार जल्द से जल्द अयोध्या पर अध्यादेश लाएं। उस समय शिवसेना एनडीए में था। उद्धव ठाकरे अपने सभी 18 सांसदों के साथ पूजा अर्चना की थी। उनके साथ पुत्र आदित्य ठाकरे भी थे। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 100 दिन सत्ता में पूरे होने के उपलक्ष में मार्च महीने में आयोध्या की यात्रा करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बुधवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अक्टूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने के बाद शिवसेना प्रमुख पहली बार अयोध्या जाएंगे।

ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कोर समिति द्वारा राज्य में वैल्पिक सरकार गठन का मुद्दा सुलझा लेने के बाद 24 नवंबर 2019 को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा टाल दी थी। शिवसेना ने इसके बाद राकांपा और कांग्रेस से मिलकर गठबंधन सरकार बनाई और 28 नवंबर 2019 को ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राउत ने ट्वीट किया, ‘‘ सरकार भगवान राम के आशीर्वाद से पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए काम कर रही है। सत्ता में 100 दिन पूरे होने के मौके पर भगवान राम का आशीर्वाद लेने और अपनी भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए ठाकरे अयोध्या जाएंगे।’’ ठाकरे आखिरी बार जून 2019 में पार्टी के नवनिर्वाचित 19 सांसदों के साथ अयोध्या गए थे और रामलला मंदिर में पूजा अर्चना की थी।

 

टॅग्स :मुंबईअयोध्याउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनासंजय राउतकांग्रेसशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो