लाइव न्यूज़ :

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाविकों के स्वदेश वापसी की घोषणा पर प्रसन्नता जतायी

By भाषा | Updated: January 11, 2021 16:44 IST

Open in App

मुंबई, 11 जनवरी शिवसेना की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र की इस घोषणा पर सोमवार को प्रसन्नता जतायी कि चीन में फंसे 23 नाविक 14 जनवरी को स्वदेश पहुंचेंगे।

चतुर्वेदी ने कहा कि वह इस मुद्दे को लंबे समय से केंद्र के साथ उठा रही हैं और इस नवीनतम घटनाक्रम से उन्हें ‘‘अत्यंत प्रसन्न्ता’’ हुई है।

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री मनसुख मांडविया ने गत नौ जनवरी को कहा था कि जहाज एमवी जग आनंद पर सवार भारतीय चालक दल के 23 सदस्य 14 जनवरी को भारत पहुंचेंगे।

उन्होंने यह भी कहा था कि 16 भारतीय चालक दल के सदस्यों वाला एक अन्य जहाज एमवी अनास्तसिया भी 20 सितम्बर से चीन के काओफेदियन बंदरगाह पर है। यह जहाज कोर्गो जारी होने के इंतजार में है।

चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘मैं विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ दो जहाजों, जग आनंद और अनास्तसिया पर जुलाई 2020 से चीन में फंसे हमारे भारतीय नाविकों को वापस लाने का मुद्दा उठाती रही हूं। जग आनंद और अनास्तसिया के नाविकों को लेकर (यह मुद्दा) उसके निष्कर्ष पर पहुंचने से मुझे बहुत खुशी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर