लाइव न्यूज़ :

शिवसेना नेता ने मुंबई में एनसीबी की कार्यशैली की न्यायिक जांच के लिए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की

By भाषा | Updated: October 18, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर शिवसेना के एक नेता ने क्रूज पोत से मादक पदार्थों की कथित जब्ती के मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर है। याचिका में मुंबई में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) और इसके अधिकारियों की कार्यशैली की न्यायिक जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

याचिका में न्यायालय से आर्यन के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए स्वत: संज्ञान लेने का आग्रह किया गया है। आर्यन को एनसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई ने स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एडीपीएस) के तहत गिरफ्तार किया है।

शिवसेना नेता किशोर तिवारी ने यह याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है, ‘‘मैं मुंबई में एनसीबी की दुर्भावनापूर्ण शैली, दृष्टिकोण और प्रतिशोध की अनुचित कार्यशैली और इसके अधिकारियों द्वारा पिछले दो वर्षों से चुनिंदा फिल्मी हस्तियों तथा कुछ मॉडल को निशाना बनाए जाने की ओर ध्यान दिलाना चाहता हूं और एनसीबी अधिकारी की भूमिका का पता लगाने के लिए विशेष न्यायिक जांच तथा जांच शुरू करने का अनुरोध करना चाहता हूं।’’

राकांपा नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के उस बयान का हवाला देते हुए जिसमें उन्होंने एनसीबी पर आरोप लगाए थे, याचिका में कहा गया है कि सच्चाई को उजागर करने के लिए एनसीबी की जांच शीर्ष अदालत के न्यायाधीश द्वारा की जानी चाहिए।

आर्यन क्रूज पोत से मादक पदार्थों की कथित जब्ती के मामले में मध्य मुंबई स्थित ऑर्थर रोड जेल में बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए