लाइव न्यूज़ :

महिला की मौत के मामले में शिवसेना मंत्री को बचाने का प्रयास कर रही है: भाजपा

By भाषा | Updated: February 16, 2021 17:14 IST

Open in App

मुंबई, 16 फरवरी भाजपा नेता अतुल भातखालकर ने मंगलवार को आरोप लगाया कि 23 वर्षीय एक महिला की मौत के मामले में शिवसेना अपने नेता को कानूनी कार्रवाई से बचाने का प्रयास कर रही है, जो कि मंत्री भी हैं।

पुणे के हडसपर इलाके में आठ फरवरी को एक इमारत से गिरने से 23 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी और कुछ सोशल मीडिया पोस्टों में दावा किया गया था कि उसके राज्य के एक मंत्री के साथ संबंध थे।

इसी बीच वन मंत्री संजय राठौड़ के इस्तीफे की पेशकश को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह ‘तमाशा’ है। भाजपा विधायक ने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे को मंत्रिमंडल से राठौड़ को हटाना चाहिए। शिवसेना राठौड़ के खिलाफ मौजूद सबूतों को मिटाने का प्रयास कर रही है और उन्हें किसी भी कानूनी कार्रवाई से बचाना चाहती है।’’

मीडिया में ऐसी कुछ खबरें आई है जिसमें यह बताया जा रहा है कि राठौड़ ने मुख्यमंत्री ठाकरे के निजी घर ‘मातोश्री’ में अपना इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने इस तरह के घटनाक्रम से इनकार किया है।

भातखालकर ने आरोप लगाया कि महिला की मौत के मुद्दे को उठाने की वजह से उन्हें धमकी भरे कई फोन कॉल आए हैं और उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। विधायक ने कहा कि उन्होंने इस तरह के फोनकॉल की सूची मुंबई पुलिस को सौंपी है और वह इस मामले में कड़ी कार्रवाई की उम्मीद रखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos