लाइव न्यूज़ :

हिंदुत्व की राजनीति की अगुआ है शिवसेना, बाबरी विध्वंस के बाद भाजपा भाग खड़ी हुई थी: राउत

By भाषा | Updated: December 15, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर महाराष्ट्र में कांग्रेस की गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने बुधवार को हिंदुत्व के मुद्दे पर दावा पेश करते हुए कहा कि उसके संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने यह सुनिश्चित किया कि, ''हिंदू, धर्म के नाम पर अपना वोट डालें।''

शिवसेना सांसद संजय राउत ने अपनी पूर्व सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि उनकी पार्टी की हिंदुत्व के लिए प्रतिबद्धता केवल राजनीति और चुनाव तक सीमित नहीं है बल्कि ये सुनिश्चित करना है कि लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान मिले।

राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''आज, हिंदुत्व वोट बैंक की हिमायत करने वाले, तब भाग खड़े हुए थे, जब अयोध्या में बाबरी विध्वंस किया जा रहा था। वे शिवसैनिक और बालासाहेब ठाकरे थे जोकि हिंदुओं के पक्ष में दृढ़ता से खड़े रहे।''

राउत भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें पाटिल ने दावा किया है कि राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और संत-महंतों ने 'हिंदू वोट बैंक' विकसित किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा पार्टी के अन्य नेता इसे शीर्ष पर लेकर गए।

राउत ने कहा, ‘‘मुझे खुद भी इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदू वोट बैंक विकसित किया या नहीं? हालांकि, ये एक तथ्य है कि शिवाजी ने देश में ''हिंद्वी स्वराज्य'' स्थापित किया।’’

राउत ने कहा, ''बालासाहेब ठाकरे और उनसे पहले वीर सावरकर (विनायक दामोदर सावरकर) थे, जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की विचारधारा का अनुसरण किया इसीलिए देश के लोग ठाकरे को 'हिंदू हृदय सम्राट' कहते हैं।''

उन्होंने कहा, ''हमारा हिंदुत्व केवल राजनीति और चुनाव के लिए नहीं है। यह मंदिरों तक ही सीमित नहीं है। हमारा हिंदुत्व लोगों के लिए रोटी, कपड़ा और मकान सुनिश्चित करने के लिए है।''

शिवसेना नेता की यह टिप्पणी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदुत्व की राजनीति की निंदा करने के कुछ दिनों बाद आई है। गांधी ने हाल में कहा था कि ''हिंदुत्ववादियों'' को सत्ता का लालच है और वे इसे किसी भी कीमत पर इसे पाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं