लाइव न्यूज़ :

शिवसेना महाराष्ट्र नहीं है : फडणवीस

By भाषा | Updated: November 25, 2020 20:00 IST

Open in App

पुणे, 25 नवंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि शिवसेना महाराष्ट्र नहीं है और उनकी पार्टी ने पांच वर्षों के शासनकाल में राज्य की पहचान की रक्षा के लिए काम किया है।

उन्होंने शिवसेना पर आरोप लगाया कि जो लोग उसपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं, उनपर वह ‘‘महाराष्ट्र द्रोही’’ का ठप्पा लगा देती है।

फडणवीस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘किसी के कहने मात्र से कोई महाराष्ट्र द्रोही नहीं हो जाता है। जब उनके (शिवसेना) खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाते हैं तो वे उस व्यक्ति को महाराष्ट्र द्रोही कहते हैं।’’

वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या शिवसेना कंगना रनौत, रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी और शिवसेना नेता प्रताप सरनाइक के मामले में भाजपा को ‘महाराष्ट्र द्रोही’ के तौर पर पेश कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा जब पांच वर्षों तक सत्ता में थी तो उसने महाराष्ट्र की पहचान को बरकरार रखने के लिए काम किया... हमने महाराष्ट्र को नंबर एक राज्य बनाया और निवेश के मामले में गुजरात को पीछे छोड़ दिया तथा मुझे गर्व है कि मैं उस वक्त मुख्यमंत्री था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना को एक बात समझनी चाहिए कि वह महाराष्ट्र नहीं है।’’

विधान परिषद के लिए अगाामी स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र चुनाव से पहले फर्जी मतदाता पंजीकरण के राकांपा की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल के आरोपों के बारे में पूछने पर फडणवीस ने कहा कि इसका मतलब है कि राकांपा नेता ने हार स्वीकार कर ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं