लाइव न्यूज़ :

शिवसेना 2022 में होने वाले बीएमसी चुनाव को टालने की साजिश रच रही है: भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: June 1, 2021 16:42 IST

Open in App

मुंबई, एक जून महाराष्ट्र भाजपा नेता आशीष शेलार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ शिवसेना महामारी की स्थिति और तीसरी लहर की आशंका का हवाला देकर अगले साल फरवरी में होने वाले मुंबई नगर निकाय के चुनावों को स्थगित करने की साजिश रच रही है।

शेलार ने यह भी आरोप लगाया कि शिवसेना बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के वर्तमान शासी निकाय को विस्तार दिलाने की कोशिश कर रही है ताकि वह सीवेज शोधन संयंत्र स्थापित करने के लिए जारी होने वाले 20,000 करोड़ रुपये के टेंडर में ‘कट’ (कमीशन) हासिल कर सके।

उन्होंने आरोप लगाया, “कोविड-19 के हालात और महामारी की तीसरी लहर की आशंका की आड़ में शिवसेना बीएमसी चुनाव टालने की साजिश कर रही है। यदि शिवसेना की मांग को स्वीकार किया जाता है, तो हम मांग करेंगे कि बीएमसी शासी निकाय कार्यकाल विस्तार के दौरान नई निविदाएं जारी नहीं करे या उन्हें मंजूरी नहीं दे।”

बांद्रा के विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि शिवसेना की निगरानी में निविदा के लिए ‘कट मनी’ (कमीशन) चलती है। शिवसेना करीब तीन दशक से बीएमसी पर शासन कर रही है।

उन्होंने कहा, “ भाजपा बीएमसी की मौजूदा शासी निकाय को विस्तार देने के खिलाफ है।”

शिवसेना और भाजपा महाराष्ट्र में 2014-2019 तक साझेदार रहे लेकिन दोनों दलों ने फरवरी 2017 में हुए बीएमसी के चुनाव अलग अलग लड़े।

बीएससी की 227 सीटों में से शिवसेना के 97 पार्षद हैं जबकि भाजपा के सदस्यों की संख्या 83 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान