लाइव न्यूज़ :

शिवसेना का प्रधान कार्यालय ‘राजनीतिक भूकंप’ का केंद्र बनेगा : राउत

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:31 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर शिवसेना के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि मुंबई में शिवसेना भवन भविष्य के ‘राजनीतिक भूकंप’ का केंद्र बनकर उभरेगा।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग चाहते हैं शिवसेना अध्यक्ष और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति का भी हिस्सा बनें।

राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम पिछले कुछ दिनों से सुन रहे हैं कि उनकी पार्टी (भाजपा) एकजुट है और उनके कोई भी नेता बगावत नहीं करेंगे। कुछ दिन इंतजार कीजिए आपको पता चल जाएगा कि कौन पार्टी छोड़ रहा है। कार्यकर्ता (शिवसेना में) आएंगे। लेकिन एक चीज ध्यान में रखिए कि शिवसेना भवन भविष्य के राजनीतिक भूकंप का केंद्र बनने जा रहा है।’’

मध्य मुंबई के दादर में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं के शिवसेना में शामिल होने के बाद राउत का यह बयान आया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कथित तौर पर संकेत दिया था कि आगामी दिनों में दूसरे दलों के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे।

राउत ने कहा कि महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) के घटक शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस एकजुट हैं और सामंजस्य के साथ काम कर रहे हैं।

शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा, ‘‘राज्य के लोगों को लगता है कि एमवीए सरकार अगले चार-पांच साल नहीं बल्कि अगले 20 से 25 साल तक काम करेगी। उनका (लोगों) मानना है कि ठाकरे को राज्य के साथ ही देश की राजनीति में भी उतरना चाहिए ...और यह होगा। ’’

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए राउत ने कहा कि रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने के राज्य सरकार के फैसले की आलोचना के लिए विपक्षी दल को ‘‘भारत रत्न’’ मिलना चाहिए।

राउत ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया। उन्होंने भाजपा से दुनिया के घटनाक्रम से अवगत होने को भी कहा।

राउत ने कहा, ‘‘शायद भाजपा को पता नहीं है कि दुनिया में क्या चल रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कई महीने से विदेश नहीं गए हैं। उन्हें जानकारी जुटानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल