लाइव न्यूज़ :

शिवसेना "दिशाहीन पार्टी", किसी मुद्दे पर दृढ़ फैसला नहीं कर सकतीः फडणवीस

By भाषा | Updated: February 2, 2021 20:27 IST

Open in App

मुंबई, दो फरवरी भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने सत्तारूढ़ शिवसेना को मंगलवार को "दिशाहीन पार्टी " बताया जिसने तीन कृषि कानूनों पर संसद में "विरोधाभासी रुख " अख्तियार किया था।

शिवसेना सांसद संजय राउत के दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित गाजीपुर में किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात करने के बाद फडणवीस ने उक्त टिप्पणी की है।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शिवसेना "बिन पैंदी का लोटा है" जो कभी भी किसी मुद्दे पर दृढ़ रुख नहीं लेती है।

उन्होंने आरोप लगाया, " शिवसेना किसी भी दिशा में झुक सकती है। शिवसेना एक दिशाहीन पार्टी है जिसने तीन कृषि कानूनों पर लोकसभा एवं राज्यसभा में विरोधाभासी रुख अख्तियार किया था। शिवसेना का रुख उसकी अनिश्चितता का संकेत देता है। पार्टी किसी मुद्दे पर उचित फैसला नहीं ले सकती है।"

राउत दोपहर करीब एक बजे गाजीपुर में टिकैत और अन्य प्रदर्शनकारियों से मिले थे।

शिवसेना 2019 तक भाजपा नीत राजग में अहम हिंदुत्व पार्टी थी लेकिन अब वह उन 19 विपक्षी पार्टियों में शामिल रही जिसने 29 जनवरी को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किया था। विपक्षी पार्टियों ने किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए यह निर्णय किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र