लाइव न्यूज़ :

शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस प्रमुख से राउत के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने की मांग की

By भाषा | Updated: December 14, 2021 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर शिवसेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां मंगलवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना से मुलाकात की और कथित आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर पार्टी नेता एवं सांसद संजय राउत के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द किए जाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी नेता के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने को ‘‘अवैध’’ बताया।

दिल्ली पुलिस ने टेलीविजन पर दिए एक साक्षात्कार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर राउत के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज ने मंडावली पुलिस थाने में नौ दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी।

सांसदों अरविंद सावंत, गजानन कीर्तिकर और प्रताप जाधव सहित शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपकर कहा कि ‘‘तथाकथित’’ आपत्तिजनक शब्द का शब्दकोश में अर्थ ‘‘बेवकूफ’’ है।

शिवसेना ने अस्थाना को सौंपे ज्ञापन पत्र में कहा, ‘‘हमारी राय में संजय राउत ने अपने बयान में किसी पुरुष या महिला नेता का नाम नहीं लिया और न ही उन्होंने किसी कानून का उल्लंघन किया है।’’

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 500 (मानहानि के लिए सजा) और 509 (किसी महिला की मर्यादा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, हावभाव का इस्तेमाल करना या ऐसा कृत्य करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह