लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने चुनाव के बाद ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र की आलोचना की

By भाषा | Updated: May 13, 2021 15:29 IST

Open in App

मुंबई, 13 मई शिवसेना ने पांच राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र की आलोचना की और कहा कि ‘‘मौजूदा शासक’’ चुनाव के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में लिखा है, ईंधन की कीमतें हमेशा से ऊपर जा रही थीं लेकिन अचानक चार राज्यों (असम, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु) और केंद्र शासित प्रदेश (पुडुचेरी) के विधानसभा चुनाव की अवधि में कम कर दी गई।

मराठी अखबार ने आरोप लगाया है, ‘‘लेकिन चुनावी नतीजों के बाद तस्वीर बदल गई। मौजूदा शासक चुनाव के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।’’

संपादकीय में कहा गया है कि सरकारी तेल कंपनियों द्वारा ‘अबतक पांच बार कीमत बढ़ाए जाने के बाद’ पेट्रोल और डीजल के मूल्य आसमान छूने लगे हैं।

शिवसेना ने कहा कि चुनाव के नतीजों की घोषणा दो मई को की गई और ईंधन के कीमतों में चार मई को वृद्धि हो गई।

सामना ने लिखा है, ‘‘नजदीक में चुनाव नहीं है। संभवत:, सरकार अपनी तिजोरी भरना चाहती है जो चुनाव के दौरान कीमतों को घटाने से खाली हो गई थी। आम लोगों की जेब का क्या? वह खाली है।’’

पार्टी ने कहा कि बेरोजगारी और वेतन कटौती से आम आदमी पहले ही मुश्किल का सामना कर रहा है।

सामना ने दावा किया कि इससे पहले बिहार चुनाव के दौरान ईंधन की कीमतें स्थिर थी और चुनाव नतीजों के बाद 18 दिनों में 15 बार कीमतों में वृद्धि की गई।

शिवसेना ने तंज कसा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ‘चमत्कारिक’ तरीके से ईंधन की कीमतें स्थिर रही थीं।

पार्टी ने कहा कि तीन साल पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बावजूद भारत में ईंधन की कीमतें ‘स्थिर’ रही थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर