लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में 100 और गोवा में 20 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना, विजय रुपाणी पर क्या बोले सांसद संजय राउत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 12, 2021 21:37 IST

महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की मिलीजुली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 और गोवा में 40 सीटें हैं।संजय राउत ने कहा कि उत्तर प्रदेश और गोवा राज्यों में शिवसेना के कार्यकर्ता हैं।गोवा में एमवीए जैसे समीकरण के रास्ते तलाशे जा रहे हैं।

मुंबईः शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश और गोवा में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान संगठनों ने उनकी पार्टी को समर्थन देने की इच्छा जताई है। यहां संवाददाताओं से बातचीत में राउत ने कहा कि शिवसेना उत्तर प्रदेश में 80 से 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जबकि गोवा में पार्टी करीब 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 और गोवा में 40 सीटें हैं। राज्य सभा सदस्य ने कहा, ‘‘ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान संगठनों ने शिव सेना का समर्थन करने की इच्छा जताई है और हम छोटी पार्टियों के साथ भी गठबंधन कर सकते हैं। गोवा में एमवीए जैसे समीकरण के रास्ते तलाशे जा रहे हैं। देखिए, हमें इसमें कितनी सफलता मिलती है।’’

राउत ने कहा कि इन दो राज्यों में शिवसेना के कार्यकर्ता हैं और पार्टी सफलता और विफलता को किनारे कर चुनाव लड़ती रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की मिलीजुली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार है। गुजरात के मुख्यमंत्री पद से विजय रुपाणी के इस्तीफे के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ यह भाजपा का आंतरिक मामला है, बाहर के लोगों को इस पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। मैं रुपाणी को तब से जानता हूं, जब वह मेरे साथ राज्य सभा के सदस्य थे।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘पिछली बार भाजपा बस बहुमत का आंकड़ा (182 सीटों वाली विधानसभा में) किसी तरह पार कर गई थी। पार्टी के लिए इस बार हालात अच्छे नहीं हैं।’’ वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ ठाकरे के पास राष्ट्रीय नेता बनने की क्षमता है। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री राष्ट्रीय नेता होता है।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावगोवाशिव सेनासंजय राउतBJPगुजरातविजय रुपानीकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो