लाइव न्यूज़ :

शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा गठबंधन, मेयर चुनाव में BJP को झटका, बहुमत के बाद लातूर और उल्हासनगर हारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2019 17:45 IST

शिवसेना, मुंबई और पड़ोसी ठाणे शहर में महापौर और उपमहापौर पदों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। हालांकि भाजपा ने महाराष्ट्र नव-निर्माण सेना के समर्थन से नासिक के महापौर और उपमहापौर पदों पर जीत हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र महापौर चुनाव: शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा ने किया भाजपा से बेहतर प्रदर्शन।नासिक में भाजपा के सतीश कुलकर्णी महापौर चुने गए।

महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा के उभरते हुए राजनीतिक गठजोड़ के सामने शुक्रवार को भाजपा को लातूर और उल्हासनगर महापौर चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा।

भाजपा को इन दोनों ही नगर निकायों में बहुमत हासिल होने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा है। शिवसेना, मुंबई और पड़ोसी ठाणे शहर में महापौर और उपमहापौर पदों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। हालांकि भाजपा ने महाराष्ट्र नव-निर्माण सेना के समर्थन से नासिक के महापौर और उपमहापौर पदों पर जीत हासिल की।

वहीं कांग्रेस के विक्रांत गोजामगुंडे लातूर से महापौर बनने में कामयाब रहे। इसे भाजपा के पूर्व मंत्री संभाजी नीलागेंकर के लिये झटके के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा को उल्हासनगर नगर निगम में बहुमत होने के बावजूद शिवसेना के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा, जिसने राकांपा, कांग्रेस और एक स्थानीय संगठन टीम ओमी कलानी (टीओके) के समर्थन से महापौर के पद पर जीत हासिल की।

मुंबई में शिवेसना उम्मीदवारों किशोरी पेडनेकर और सुहास वाडकर ने क्रमश: महापौर और उपमहापौर पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज की क्योंकि भाजपा ने इन दोनों पदों के लिये उम्मीदवार नहीं उतारे थे। शिवसेना उम्मीदवारों नरेश म्हास्के और पल्लवी कदम ने ठाणे नगर निगम के क्रमश: महापौर और उपमहापौर पदों पर जीत हासिल की।

परभणी नगर निकाय में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस की उम्मीदवार अनीता सोनकांबले महापौर और भगवान वाघमारे उपमहापौर चुने गए। नासिक में भाजपा के सतीश कुलकर्णी महापौर चुने गए। नासिक महानगर पालिका में मनसे के पांच पार्षदों ने भी बीजेपी उम्मीदवारों के लिए मतदान किया जिससे भाजपा उम्मीदवार भिकूबाई बागुल (82) निर्विरोध उपमहापौर चुने गए।

70 सदस्यीय लातूर नगर निकाय में भाजपा के 36, कांग्रेस के 33 जबकि राकांपा का एक पार्षद है। भाजपा के एक पार्षद की मौत हो गई थी जबकि राकांपा का एकमात्र पार्षद वंचित बहुजन अघाड़ी में शामिल हो गया था। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीससोनिया गाँधीशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया