लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद का नाम बदलने पर अपना रुख स्पष्ट करे शिवसेना: भाजपा नेता

By भाषा | Updated: January 3, 2021 23:31 IST

Open in App

पुणे, तीन जनवरी महाराष्ट्र भाजपा के नेता प्रवीण दारेकर ने रविवार को सत्तारूढ़ शिवसेना से औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर रखने के मुद्दे पर राज्य की महा विकास आघाड़ी सरकार के घटक दल कांग्रेस की आपत्ति पर रुख स्पष्ट करने की मांग की।

शिवेसना ने दो दशक से भी अधिक पहले पहली बार औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने की मांग की थी । जून 1995 में औरंगाबाद नगर निगम में एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसे कांग्रेस पार्षद ने पहले उच्च न्यायालय और फिर उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी।

बीते कुछ दिन के दौरान यह मुद्दा राज्य की राजनीति में फिर से गर्मा गया है।

महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष दारेकर ने पत्रकारों से कहा, ''मुझे लगता है कि किसी शहर का नाम बदलने से उसके विकास में कोई मदद नहीं मिलेगी। शिवसेना का प्रस्ताव है कि औरंगाबाद का नाम बदला जाए। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है। अब शिवसेना को स्पष्ट करना चाहिये कि उसे सत्ता प्यारी है या गौरव। ''

गौरतलब है कि कांग्रेस ने शनिवार को औरंगाबाद का नाम बदलने के विरोध की बात दोहराई थी तो वहीं शिवसेना ने कहा कि नाम जल्द ही बदला जाएगा, लेकिन इससे महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू