लाइव न्यूज़ :

रामलला के दर्शन के बाद बोले उद्धव ठाकरे, जल्द होगा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण

By भाषा | Updated: June 16, 2019 12:11 IST

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने 18 नवनिर्वाचित सांसदों के साथ अस्थायी रामलला मंदिर में पूजा-अर्चना की।शिवसेना के सांसद रामलला का आर्शीर्वाद लेने आए हुए हैं-उद्धव

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे रविवार को अयोध्या पहुंचे जहां वह अपनी पार्टी के 18 नवनिर्वाचित सांसदों के साथ अस्थायी रामलला मंदिर में पूजा-अर्चना की। शिवसेना चीफ ने दर्शन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कल संसद सत्र शुरू हो रहा है। शिवसेना के सांसद रामलला का आर्शीर्वाद लेने आए हुए हैं। हमारा विश्वास है कि जल्द ही यहां राम मंदिर का निर्माण होगा। उनके साथ पुत्र आदित्य ठाकरे और संजय राउत भी मौजूद थे।

 

पार्टी के नेता संजय राउत ने शनिवार को बताया कि ठाकरे ने नवंबर में कहा था कि वह चुनाव के बाद पुन: अयोध्या आयेंगे। इसी वजह से वह यहां आए हैं। महाराष्ट्र में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव हैं। ठाकरे की अयोध्या यात्रा को राम मंदिर मुद्दे को लेकर भाजपा पर दबाव बनाने की शिवसेना की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि शिवसेना ने कहा है कि ठाकरे के दौरे को चुनावी नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गत शुक्रवार को पूजा करने के लिए अस्थायी रामलाला मंदिर पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद उनकी यह यात्रा विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण के लिए समर्थन दोहराने पर केंद्रित थी। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद स्थल को लेकर उच्चतम न्यायालय में मामले की सुनवाई चल रही है। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याउत्तर प्रदेशउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह