लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार: शिवसेना के लिए दांव खेल सकती है बीजेपी, डिप्टी सीएम पद देने की तैयारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 13, 2019 07:58 IST

देवेंद्र फडणवीस सरकार के कार्यकाल के अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में बड़ा फेर बदल करते हुए जल्दी ही होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में शिवसेना को बीजेपी उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यकाल का अब बहुत ही कम समय बचा है। ये समय बस दिखाने के लिए उनके पास है।संविधान के मुताबिक महाराष्ट्र में अधिकतम 42 मंत्री हो सकते हैं

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की राह आसान करने के लिए बीजेपी की ओर से नया दांव खेलने की योजना बना रही है। देवेंद्र फडणवीस सरकार के कार्यकाल के अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में बड़ा फेर बदल करते हुए जल्दी ही होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में शिवसेना को बीजेपी उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश कर सकती है।

खबर के अनुसार हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने जैसे संकेत दिए हैं उनके मुताबिक अगले कुछ दिनों में उनके मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। हालांकि उनके कार्यकाल का अब बहुत ही कम समय बचा है। ये समय बस दिखाने के लिए उनके पास है।

संविधान के मुताबिक महाराष्ट्र में अधिकतम 42 मंत्री हो सकते हैं लेकिन फिलहाल राज्य में 38 ही मंत्री हैं, महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार लंबे समय से लंबित है। बीते विधानसभा में शिवसेना ने बीजेपी को समर्थन दिया था तो तो उसे उपमुख्यमंत्री पद नहीं दिया गया था। अब जब विधानसभा का साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है और इस में ज्यादातर अवधि में सरकार में रहते हुए भी शिवसेना का बीजेपी से लगातार टकराव बना रहा।2019 के लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टी साथ में मैदान में उतरीं।

ऐसे में अब बीजेपी शिवसेना के हाथों बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है।खबर के  मुताबिक शिवसेना के वरिष्ठ मंत्री सुभाष देसाई को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी मिल सकती है बशर्ते कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बीजेपी के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाएं। बीजेपी की ओर से शिवसेना को फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार में उपमुख्यमंत्री पद देने का दांव चला जा सकता है। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन