लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने कसा बीजेपी पर तंज, कहा- किसानों की आत्महत्या दोगुनी हुई, उनकी आय नहीं

By भाषा | Updated: June 22, 2018 17:36 IST

शिवसेना ने तीखा हमला करते हुए ‘‘ सामना ’’ में कहा कि वर्तमान सरकार की कभी न समाप्त होने वाली घोषणाओं और ‘‘ जुमलों ’’ से देश ‘‘ थक ’’ चुका है।

Open in App

मुम्बई , 22 जून: शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों से सीधे संवाद कार्यक्रम पर आज निशाना साधा और कहा कि केवल किसानों की आत्महत्या दोगुनी हुई है , उनकी आय नहीं। मोदी ने सीधा संवाद कार्यक्रम के तहत गत बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये देशभर के 600 जिलों के किसानों से बात की थी। मोदी ने इस बात को रेखांकित किया कि उनकी सरकार ने किस तरह से कृषि बजट को दोगुना करके 2.12 लाख करोड़ रूपये किया है और किस तरह से वह किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में काम कर रही है।

शिवसेना ने तीखा हमला करते हुए ‘‘ सामना ’’ में कहा कि वर्तमान सरकार की कभी न समाप्त होने वाली घोषणाओं और ‘‘ जुमलों ’’ से देश ‘‘ थक ’’ चुका है। सामना के संपादकीय में लिखा है , ‘‘ देश वर्तमान सरकार की कभी न समाप्त होने वाली घोषणाओं और ‘‘ जुमलों ’’ से ‘‘ थक ’’ चुका है। किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने की प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा कोई नयी नहीं है। भाजपा ने 2014 के चुनावी घोषणापत्र में भी इसी का वादा किया था और इससे उसे सत्ता में आने में मदद मिली। ’’

सामना में लिखा है , ‘‘ उन्होंने वही पुरानी कैसेट चलायी। ’’ उसने कहा कि भाजपा को सत्ता में लाने वाले किसान अब ‘‘ कोमा ’’ में चले गए हैं। उसने कहा , ‘‘ किसानों की आय दोगुनी होने की जगह , उल्टे उनकी स्थिति और खराब हो गई है।

मराठी भाषा के दैनिक में लिखा है कि मोदी को अपने संवाद में इसका खुलासा करना चाहिए था कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए गत चार वर्षों में क्या कदम उठाये गए हैं और क्या उनके लिए अच्छे दिन आ गए हैं। शिवसेना ने सवाल किया कि यदि मोदी सरकार ने नीतिगत निर्णय किये हैं तो वे जमीन पर प्रतिबिंबित क्यों नहीं हो रहे हैं। संपादकीय में लिखा है कि उत्पादन लागत बढ़ने और किसान उपज लेने वालों की कमी किसानों को परेशान कर रही है।

शिवसेना ने दावा किया , ‘‘ बैंक उद्योगपतियों के लिए रेड कार्पेट बिछाते हैं जो बैंकों को धोखा देते हैं। यद्यपि किसानों को पैसे नहीं मिलते। यह भेदभाव है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में किसानों की आय के बजाय उनकी आत्महत्या के मामले दोगुने हो गए हैं। 2014 से अभी तक 40 हजार किसनों ने आत्महत्या की है। ’’

टॅग्स :उद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया