लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने मुंबई में हुए बलात्कार-हत्या मामले में 'जौनपुर पैटर्न' होने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 21:33 IST

Open in App

मुंबई, 13 सितंबर शिवसेना ने सोमवार को कहा कि साकीनाका के उपनगरीय इलाके में एक महिला के साथ हुए बलात्कार और नृशंस हत्या मामले की गहन जांच से पता चलेगा कि मुंबई में ‘‘जौनपुर पैटर्न’’ ने कितनी ''गंदगी'' पैदा कर दी है।

पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कहा गया है कि पुलिस अपना काम कर रही है। पार्टी ने मामले का राजनीतिकरण करने के प्रयासों की निंदा की।

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार का नेतृत्व कर रही शिवसेना ने पिछले साल उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामने आए बलात्कार-हत्या मामले से इस मामले की तुलना को खारिज कर दिया और कहा कि मुंबई की घटना के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।

शुक्रवार तड़के साकीनाका में एक टेम्पो के अंदर एक व्यक्ति ने 34 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार किया और फिर लोहे की छड़ से बेरहमी से उसकी पिटाई की। पुलिस ने बताया था कि शनिवार तड़के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

संपादकीय में मूल रूप से भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले आरोपी के संदर्भ में कहा गया है कि ''साकीनाका बलात्कार और हत्या मामले की गहराई से जांच से पता चलेगा कि जौनपुर पैटर्न ने मुंबई में कितनी गंदगी पैदा कर दी है।''

भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक ऐसा बयान जिसमें बलात्कार और हत्या के मामले को 'जिला पैटर्न' कहा गया हो, वह निंदनीय है।

सिंह ने कहा, ''आरोपी का कोई धर्म, जाति और क्षेत्र नहीं होता। उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए।'' उन्होंने कहा कि जौनपुर वही जिला है जहां स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 21 युवाओं ने अपनी जान दी थी और जिले के एक गांव में 40 युवा आईएएस अधिकारी बने हैं।

सिंह ने कहा ''यह जौनपुर पैटर्न है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?