लाइव न्यूज़ :

सावरकर पर सियासत: पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा- दिग्विजय तो वीर के पैर की धूल भी नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2019 18:40 IST

महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की बात कही है. भाजपा की इस घोषणा का मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विरोध किया था. 

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह के बयान पर आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है.चौहान ने सावरकर पर दिए बयान को लेकर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा.

वीर सावरकर को लेकर मध्यप्रदेश के दो मुख्यमंत्री आमने-सामने हो गए हैं. दिग्विजय सिंह ने जहां भारत रत्न देने का विरोध किया था, वहीं आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंह का सावरकर देशभक्त, चिंतक विचारक थे. दिग्विजय सिंह तो  सावरकर के पैर की धूल भी नहीं हैं.

महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की बात कही है. भाजपा की इस घोषणा का मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विरोध किया था. 

सिंह ने बुधवार को कहा था कि वीर सावरकर के जीवन के दो पहलू थे, पहले में उनका जेल से लौटने के बाद आजादी की लड़ाई में भागीदारी करना, तो दूसरे पहलू में उनका राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या में शामिल होना. भाजपा एक ऐसे व्यक्ति को भारत रत्न देने की मांग कर रही है, जिस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या में शामिल होने का आरोप है'.

दिग्विजय सिंह के बयान पर आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है. चौहान ने सावरकर पर दिए बयान को लेकर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा. उन्होंने कहा है कि वीर सावरकर महान देशभक्त, चिंतक, विचारक थे. देश को आजाद कराने के लिए जिस शौर्य का प्रदर्शन उन्होंने किया, जितनी यातनाएं सही है, उससे दुनिया परिचित है. दिग्विजय सिंह  उनके चरणों की धूल भी नहीं हैं. स्वातंत्र्यवीर सावरकर को भारत रत्न देना देशभक्ति का सम्मान होगा.

टॅग्स :दिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहानअसेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल