लाइव न्यूज़ :

शिव कुमार कोविड-19 टीका लगवाने वाले सबसे कम आयु के कर्मचारी

By भाषा | Updated: January 18, 2021 22:09 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

नयी दिल्ली, 18 जनवरी उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले शिव कुमार अपनी मोटरसाइकिल से 20 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करके प्रतिदिन राजीव गांधी अस्पताल आते थे और कोरोना वायरस रोगियों को भोजन कराते थे तथा उनके दुख साझा करते थे। सोमवार को 19 साल के कुमार इस अस्पताल के सबसे कम आयु के कर्मचारी बने जिन्हें कोविड -19 टीका लगाया गया।

कुमार एक किसान के बेटे हैं और उन्होंने पिछले साल महामारी के दौरान कोविड-19 रोगियों की सेवा की। अस्पताल के टीका केंद्र में टीका लगवाने के बाद वह गर्व से मुस्करा रहे थे।

मेरठ के एक निजी विश्वविद्यालय से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से स्नातक की पढ़ाई कर रहे कुमार का कहना है कि उन्होंने यह जानने के बावजूद राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में गत अप्रैल में मल्टी-टास्किंग स्टाफ की नौकरी की थी कि उन्हें ‘‘कोविड ड्यूटी में लगाया जाएगा।

कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैं वायरस से बिल्कुल भी डरता नहीं था, मुझे लॉकडाउन से भी डर नहीं लगता था। मेरे परिवार ने मुझे कोई काम करने के लिए नहीं कहा था लेकिन मैं हाईस्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद घर पर नहीं बैठना चाहता था। इसलिए, जब मेरे चाचा ने मुझे इस अस्पताल में नौकरी के अवसर के बारे में बताया तो मैंने इस अवसर को सहजता से लिया’’

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दूसरे निर्धारित दिन 20 कर्मचारियों को टीका लगाया गया।

आरजीएसएसएच प्रवक्ता छाया गुप्ता ने कहा, ‘‘कुल 65 लाभार्थियों में से वह (शिव कुमार) हमारे अस्पताल के केंद्र में टीका लगवाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।’’

कुमार से जब यह पूछा गया कि क्या उन्हें टीकाकरण से डर था, क्योंकि कई लोग इसकी प्रभावशीलता और सुरक्षा के बारे में आशंका जता रहे हैं, तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इसका कोई डर नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा