लाइव न्यूज़ :

शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी को डीएसडीए के अध्यक्ष पद से हटाया गया

By भाषा | Updated: January 12, 2021 13:25 IST

Open in App

कोलकाता, 12 जनवरी तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद एवं भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी को दीघा शंकरपुर विकास प्राधिकरण (डीएसडीए) के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी सामने आई है।

अधिकारी के स्थान पर विधायक अखिल गिरि को नियुक्त किया गया है, जो तृणमूल कांग्रेस में उनके विरोधी माने जाते हैं।

गिरि ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "उन्होंने डीएसडीए के अध्यक्ष के रूप में कुछ नहीं किया। इसलिए उन्हें हटा दिया गया।"

शिशिर अधिकारी इस वक्त पुर्वी मेदिनीपुर में टीएमसी के जिला अध्यक्ष हैं।

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि अधिकारी एजेंसी के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने में सक्षम नहीं थे।

उन्होंने कहा, "शिशिर दा एक अनुभवी नेता हैं। शायद वह अस्वस्थ हैं। लेकिन हमें उस समय पीड़ा हुई जब उन्होंने अपने बेटों शुभेंदु और सौमेंदु के खिलाफ कोई शब्द नहीं बोला, जो भाजपा में जाने के बाद लगातार टीएमसी पर हमला कर रहे हैं।"

अधिकारी ने इस पर कहा, "वे जो चाहें कर सकते हैं। मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है।"

शुभेन्दु ने पिछले महीने भाजपा का दामन थाम लिया। बाद में कांति नगरपालिका के प्रशासक के पद से हटाए जाने के बाद अपने भाई सौमेंदु को भी पार्टी बदलने में मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे