लाइव न्यूज़ :

शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी को डीएसडीए के अध्यक्ष पद से हटाया गया

By भाषा | Updated: January 12, 2021 23:19 IST

Open in App

कोलकाता, 12 जनवरी तृणमूल कांग्रेस के सांसद एवं भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी को दीघा शंकरपुर विकास प्राधिकरण (डीएसडीए) के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी सामने आई है।

अधिकारी के स्थान पर विधायक अखिल गिरि को नियुक्त किया गया है, जो तृणमूल कांग्रेस में उनके विरोधी माने जाते हैं।

गिरि ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, “उन्होंने डीएसडीए के अध्यक्ष के रूप में कुछ नहीं किया। इसलिए उन्हें हटा दिया गया।”

शिशिर अधिकारी इस वक्त पूर्वी मेदिनीपुर में टीएमसी के जिला अध्यक्ष हैं।

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि सांसद एजेंसी के अध्यक्ष के तौर पर अपने दायित्वों को निर्वहन नहीं कर पा रहे थे।

उन्होंने कहा, “शिशिर दा एक अनुभवी नेता हैं। शायद वह अस्वस्थ हैं। लेकिन हमें उस समय पीड़ा हुई जब उन्होंने अपने बेटों शुभेंदु और सौमेंदु के खिलाफ कोई शब्द नहीं बोला, जो भाजपा में जाने के बाद लगातार टीएमसी पर हमला कर रहे हैं।”

प्रदेश में सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता और मंत्री फिरहाद हकीम ने हालांकि दावा किया कि जैसे ही शिशिर अधिकारी “अपनी बीमारी से उबरेंगे” उन्हें डीएसडीए के अध्यक्ष पर पर फिर से नियुक्त किया जाएगा।

शिशिर अधिकारी ने इस घटनाक्रम पर कहा, “वो जो चाहे कर सकते हैं। मुझे फर्क नहीं पड़ता।”

इस पर मामले पर शुभेंदु ने कहा, '' उन्हें सत्ता से हटाने वाले अगले विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर हो जाएंगे।''

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने कहा कि शिशिर अधिकारी अगर चाहें तो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वह एक दिग्गज नेता हैं।

शुभेन्दु ने पिछले महीने भाजपा का दामन थाम लिया। बाद में कांति नगरपालिका के प्रशासक के पद से हटाए जाने के बाद अपने भाई सौमेंदु को भी पार्टी बदलने में मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र