लाइव न्यूज़ :

एलेनाबाद उपचुनाव में अभय चौटाला को समर्थन देगा शिरोमणि अकाली दल

By भाषा | Updated: October 20, 2021 22:36 IST

Open in App

कुरुक्षेत्र, 20 अक्टूबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) एलेनाबाद विधानसभा उपचुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने बुधवार को यहां यह बात कही।

उन्होंने कहा कि अकाली दल के कुछ पदाधिकारियों को चुनाव में अभय चौटाला की जीत सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है।

चंदूमाजरा ने कहा, “शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष जत्थेदार शरणजीत सिंह सौथा और प्रदेश प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव जाएंगे और अभय सिंह चौटाला की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे मन से काम करेंगे।”

चंदूमाजरा ने कहा कि किसानों के समर्थन में विधायक पद से इस्तीफा देने वाले चौटाला के समर्थन में सभी को आना चाहिए।

उन्होंने ​​कहा कि जो पार्टियां खुद को किसान हितैषी होने का दावा करती हैं, उन्हें इस चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारने चाहिए थे।

उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा इनेलो का समर्थन किया है और इस बार भी उसने चौटाला का समर्थन किया है।

हरियाणा के सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा सीट इस साल जनवरी में अभय चौटाला के तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी।

चौटाला अब एक बार फिर इनेलो उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख और विधायक गोपाल कांडा के भाई गोबिंद कांडा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे और उन्हें भाजपा-जजपा गठबंधन ने मैदान में उतारा है। कांग्रेस की तरफ से पवन बेनीवाल उम्मीदवार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए