लाइव न्यूज़ :

शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भाजपा में शामिल

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर पंजाब में विधानसभा चुनाव के पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

सिरसा यहां केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल होने के बाद सिरसा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। सिरसा के बारे में नड्डा ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि उनका अनुभव और कड़ी मेहनत भाजपा को और मजबूत करेगी।’’

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के प्रभारी शेखावत ने कहा कि सिरसा को पार्टी में शामिल करने से निश्चित रूप से राज्य में अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनाव में मदद मिलेगी।

सिरसा राष्ट्रीय राजधानी में शिरोमणि अकाली दल का एक प्रमुख चेहरा रहे हैं और तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन का मजबूती से समर्थन कर रहे थे। संसद ने हाल ही में तीन कानूनों को रद्द करने के लिए एक विधेयक पारित किया जिसे प्रदर्शनकारी किसानों को शांत करने के भाजपा के प्रयास के रूप में देखा गया है। प्रदर्शनकारियों में से बड़ी संख्या में पंजाब के सिख हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद सिरसा ने मीडिया से कहा, ‘‘मैंने हमेशा सिखों से जुड़े मुद्दों के लिए आवाज उठाई है। मैंने देश भर में सिखों से संबंधित मुद्दों के संबंध में गृह मंत्री अमित शाह जी के साथ बातचीत की। मुझे खुशी है कि न केवल उन्होंने मुझसे बात की बल्कि कहा कि वह इन मुद्दों को सुलझाना चाहते हैं और उन्हें प्रधानमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे।’’

प्रधान ने कहा कि सिरसा के शामिल होने से भाजपा मजबूत होगी। मंत्री ने कहा कि सिरसा ने भाजपा में शामिल होने से पहले डीएसजीएमसी में अपना पद छोड़ दिया था। भाजपा में शामिल होने से पहले सिरसा ने एक ट्वीट में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा की।

सिरसा को शिअद प्रमुख सुखबीर बादल का करीबी सहयोगी माना जाता था और जब सिख धर्म से जुड़े मुद्दों की बात आती है तो वह पार्टी के सबसे अधिक दिखाई देने वाले चेहरों में से एक थे। सिरसा राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर प्रदर्शनकारी किसानों के लिए रसद की व्यवस्था करने में सबसे आगे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया