लाइव न्यूज़ :

शिरोमणि अकाली दल ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की

By भाषा | Updated: October 8, 2021 12:33 IST

Open in App

लखनऊ, आठ अक्टूबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने और लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों को न्याय दिलाने के लिये आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

शिअद नेता हरसिमरत कौर बादल ने यहां चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे के बाहर संवाददाताओं से कहा, ''हम लखीमपुर में मारे गए किसानों के परिवारों को न्याय दिलाने के लिए (केंद्रीय गृह राज्य) मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं ।''

शिअद का एक प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने लखीमपुर जा रहा है । लखीमपुर रवाना होने से पहले नेताओं ने यहां पत्रकारों से बात की ।

उन्होंने कहा कि "हम दुख साझा करने जा रहे हैं और हम जो भी कर सकते हैं उनकी मदद करेंगे,"।

भाजपा के इस आरोप पर कि विपक्ष "फोटो खिंचवाने के अवसर" के लिए लखीमपुर जा रहा है, हरिसमरत ने कहा, "मैंने किसानों की आवाज उठाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। वे इस फोटो खिंचवाने का अवसर को भी कह सकते हैं।"

हरसिमरत ने कहा कि हम आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते है, तथा यह भी मांग करते हैं कि इस तरह की हिंसा की घटनाओं को रोकने के उपाय किए जायें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं