लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी जाएगा शिरोमणि अकाली दल का प्रतिनिधिमंडल

By भाषा | Updated: October 7, 2021 17:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात अक्टूबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रदर्शन के दौरान हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने के लिए बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होगा। शिअद के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने एक वक्तव्य में यह जानकारी दी।

बादल ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेगा और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने का उनसे आग्रह करेगा।

शिअद के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘शिअद इस मामले को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट है। इस नरसंहार के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को तुरंत सलाखों के पीछे डाल दिया जाना चाहिए, चाहे वे कितने भी शक्तिशाली क्यों नहीं हों।’’

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, सांसद बलविंदर सिंह भुंदर, पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की प्रमुख बीबी जागीर कौर और विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं