लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा की शिरोमणि अकाली दल ने निंदा की

By भाषा | Updated: January 26, 2021 20:49 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसानों के परेड के दौरान हुयी हिंसा की पंजाब में विपक्षी शरोमणि अकाली दल ने घटना की निंदा की है।

शिरोमिण अकाली दल (शिअद) ने यहां बयान जारी कर बताया कि पार्टी का रूख शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द का है और लोकतांत्रिक मूल्यों में पार्टी में विश्वास करती है।

शिअद ने लोगों से किसी भी कीमत पर अमन एवं शांति कायम रखने की अपील की ।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में हुयी घटना के बाद उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करने के लिये शिअद की कोर कमेटी की एक आपात बैठक बुधवार को बुलायी गयी है ।

उल्लेखनीय है कि हाथों में तिरंगा झंडा, लाठी एवं डंडों के साथ ट्रैक्टर पर सवार हजारों किसानों ने अवरोधकों को तोड़ते हुये विभिन्न स्थानों से राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश किया और पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गयी और वे लाल किले में घुसे गये । प्रदर्शनकारी किसान गणतंत्र दिवस के मौके पर लगे झंडे के खंभे पर भी चढ़ गये ।

केंद्र के तीन कृषि कानून के खिलाफ किसान 28 नवंबर से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं, इनमें से अधिकतर पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू