लाइव न्यूज़ :

शिरोमणि अकाली दल ने किसानों के खिलाफ हरियाणा सरकार की कार्रवाई की निंदा की

By भाषा | Updated: January 10, 2021 21:41 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 जनवरी शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को हरियाणा में किसानों के खिलाफ बल प्रयोग की निंदा करते हुए इसे भाजपा सरकार का ‘‘अहंकारी और सत्ता के नशे’’ में उठाया गया कदम बताया।

करनाल जिले के कैमला गांव में मार्च कर रहे किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने पानी की बौछारें की और आंसू गैस के गोले छोड़े। यहां पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर केंद्र के तीनों कृषि कानूनों का ‘‘फायदा’’ बताने के लिए आने वाले थे। हालांकि, किसान गांव तक पहुंचने में कामयाब रहे और ‘किसान महापंचायत’ के आयोजन स्थल पर तोड़फोड़ की। किसानों ने हेलिपैड को भी नुकसान पहुंचाया जहां मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरने वाला था। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया।

बादल ने कहा कि खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ ‘‘प्रचंड और नृशंस कदम’’ दिखाता है कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकारें किसानों से बहुत नफरत करती हैं।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि तीनों कानूनों के कारण पैदा संकट को सुलझाने में उसकी (भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार) कोई ‘‘दिलचस्पी’’ नहीं है।

बादल ने कहा, ‘‘यह आश्चर्यजनक है कि हरियाणा में सत्तारूढ़ लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ बात करने की कोई जरूरत नहीं समझी। इसके बजाए लोकतांत्रिक प्रदर्शन को भड़काने और उसका दमन करने की कोशिश की गयी।’’

बादल ने कहा कि पानी की बौछारों समेत पुलिसिया ‘दमन’ का कदम दिखाता है कि भाजपा किसानों की बदहाली पर किस कदर असंवेदनशील हो चुकी है। उन्होंने शांतिपूर्ण, अनुशासित और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन के लिए किसानों की सराहना की।

बादल ने कहा, ‘‘भाजपा की पंजाब इकाई किसानों के जख्म पर नमक छिड़क रही है। किसानों के खिलाफ पार्टी की इस मानसिकता को मैं समझ पाने में असमर्थ हूं। एक तरफ वे किसानों को वार्ता के लिए आमंत्रित करते हैं जबकि दूसरी तरफ वे किसानों को भड़काने का भी काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?