लाइव न्यूज़ :

शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए दो और प्रत्याशियों की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 29, 2021 18:23 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 नवंबर शिरोमणि अकाली दल ने 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को दो और प्रत्याशियों की घोषणा की। इसके साथ ही पार्टी की ओर से अब तक 89 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा चुकी है।

पूर्व मंत्री और विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया अमृतसर में मजीठा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे जबकि बीबी जागीर कौर को कपूरथला जिले की भोलाथ सीट से टिकट दिया गया है।

पार्टी के नेता दलजीत सिंह चीमा ने ट्वीट किया, “शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के दो और उम्मीदवारों की घोषणा की है। एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर भोलाथ से चुनाव लड़ेंगी और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया मजीठा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी होंगे। अब तक कुल 89 उम्मीदवार घोषित किये गए हैं।”

शिअद ने आगामी चुनाव के लिए इस साल जून में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका चुनावः 115 वार्ड और भाजपा टिकट के लिए 1350 लोगों ने किया आवेदन

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

भारतParliament Winter Session: मतदाता सूची नई हो या पुरानी, आपका हारना तय?, अमित शाह का विपक्ष पर तंज, वीडियो

भारत6 साल में 30 लाख से ज़्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा, हर दिन 1,369 केस?, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा- साल 2021 से 2023 के बीच रेबीज से 30 लोगों की मौत

भारतबजरंग दल को बैन करो?, कांग्रेस विधायक हरिप्रसाद ने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या और कई आपराधिक घटनाओं में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतवीर सावरकर के नाम पर दिए जाने वाले किसी भी पुरस्कार को स्वीकार नहीं करूंगा?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर बोले- मेरी सहमति के बिना मेरे नाम की घोषणा करना गैरजिम्मेदाराना

भारतVIDEO: ये अनपढ़ है… लोकसभा में भड़के अखिलेश यादव, देखें वायरल वीडियो

भारतMP: मंत्री प्रतिमा बागरी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नाम पट्ट पर पोती कालिख

भारतआखिर हो क्या रहा है?, सदन से गायब हैं मंत्री, विधायक भास्कर जाधव ने कहा-आजकल तो कुछ भी सूचित नहीं किया जाता

भारतIndiGo Crisis: दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिगो संकट पर केंद्र सरकार को लगाई फटकार, पूछा- "ऐसी स्थिति कैसे हुई"