लाइव न्यूज़ :

लक्षद्वीप के तट के पास समुद्र में फंसे जहाज को बंदरगाह पर लाया गया, यात्री और चालक दल सुरक्षित

By भाषा | Updated: December 3, 2021 01:17 IST

Open in App

कवरत्ती(लक्षद्वीप)/नयी दिल्ली, दो दिसंबर लक्षद्वीप के तट के नजदीक एक दिन पहले पहले फंसे जहाज 'एमवी कवरत्ती' को तटरक्षक बल का पोत ‘समर्थ’ बृहस्पतिवार सुबह सुरक्षित ऐंड्रोथ द्वीप पर ले आया।

तट के निकट फंसे जहाज पर सवार 322 यात्री और चालक दल के 85 सदस्य भी सुरक्षित हैं।

एमवी कवरत्ती पोत के कल्याण अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और जो ऐंड्रोथ के लिए जहाज पर सवार हुए थे, उन्हें वहां उतार दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि जिन यात्रियों को लक्षद्वीप के अन्य द्वीपों पर जाना था, उन्हें एमवी कोरर्ल्स पर सवार किया गया है जो उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाएगा।

'एमवी कवरत्ती' में सवार यात्री और ऐंड्रोथ द्वीप के निवासी समीर बाबू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लक्षद्वीप प्रशासन या केंद्र ने खाने-पीने जैसे सामान की आपूर्ति नहीं की, जबकि जहाज बुधवार को छह घंटे तक समुद्र में फंसा रहा। बाबू कोच्चि से लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि जहाज के चालक दल के सदस्यों ने यात्रियों की खाने-पीने की जरूरतें पूरी कीं और वे ‘‘वास्तव में हमारे नायक’’ हैं।

सूत्रों ने बताया कि जहाज के इंजन कक्ष में आग लगने और इंजन के बंद होने की वजह से बुधवार को जहाज कवरत्ती से 16 समुद्री मील दूर समुद्र में फंस गया था।

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने एक बयान में कहा कि लक्षद्वीप डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एमवी कवरत्ती के इंजन कक्ष में भीषण आग की सूचना तटरक्षक समुद्री बचाव समन्वय केंद्र, मुंबई को दी। उसने बताया कि जहाज पर 624 यात्रियों और चालक दल के 85 सदस्य सवार थे।

बयान के मुताबिक, जहाज के चालक दल के कर्मियों ने आग पर काबू पाया और इलाके में तैनात बल के पोत ‘समर्थ’ को मदद के लिए भेजा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया