लाइव न्यूज़ :

‘मुंबई हाई’ तेल क्षेत्र के पास पोत में आग लगी, तीन लोग फंसे

By भाषा | Updated: February 13, 2021 22:10 IST

Open in App

मुंबई, 13 फरवरी ‘मुंबई हाई’ अपतटीय तेल क्षेत्र के पास शनिवार को एक आपूर्ति पोत में आग लग गई जिससे चालक दल का एक सदस्य झुलस गया तथा तीन अन्य सदस्य इंजन कक्ष में फंस गए।

यह जानकारी भारतीय तटरक्षक ने एक विज्ञप्ति में दी।

इसमें कहा गया कि अपराह्न एक बजे ‘रोहिणी’ नामक पोत में आग लगने की सूचना मिली। उस समय यह ‘मुंबई हाई’ के एनक्यूओ प्लैटफॉर्म के पास और मुंबई तट से 92 नॉटिकल मील की दूरी पर था।

तटरक्षक ने कहा कि आग में झुलसे चालक दल के एक सदस्य को निकाल लिया गया और तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के हेलीकॉप्टर की मदद से उसे ले जाया गया।

इसने कहा कि घायल सदस्य का मुंबई में उपचार चल रहा है, लेकिन उसके तीन सहकर्मियों की तलाश जारी है।

भारतीय तटरक्षक ने कहा, ‘‘चालक दल के तीन सदस्य पोत के इंजन कक्ष में फंसे हैं जहां भीषण आग की वजह से नहीं पहुंचा जा सका है। घायल व्यक्ति को ओएनजीसी के हेलीकॉप्टर की मदद से ले जाया गया है।’’

समुद्र में तेल क्षेत्र के पास मौजूद ‘एमवी अल्बाट्रोस-5’ पोत प्रभावित पोत को ‘मुंबई हाई’ से खींचकर दूर ले गया। इसके बाद भारतीय तटरक्षक ने अपने अपतटीय गश्ती पोत ‘समर्थ’ को आग बुझाने के काम में लगा दिया।

तटरक्षक ने कहा कि स्थिति पर नजर रखने के लिए एक डोर्नियर विमान भी तैनात किया गया है। आग की वजह से समुद्र को पहुंचने वाले नुकसान को रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण पोत भी तैनात किए गए हैं।

आग बुझाने के काम में एक अन्य आपूर्ति पोत ‘प्रिया 27’ भी भारतीय तटरक्षक की मदद कर रहा है।

‘मुंबई हाई’ महानगर के पश्चिमी तट से 176 किलोमीटर दूर समुद्र स्थित तेल क्षेत्र है जहां तेल संबंधी कार्य ओएनजीसी देखती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस