शिंजो आबे के लिए राष्ट्रीय शोक घोषित होने के बाद राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की कोलकाता यात्रा हुई रद्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2022 07:01 IST2022-07-09T06:53:28+5:302022-07-09T07:01:46+5:30

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि मुर्मू शनिवार को दिल्ली में होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी कोलकाता यात्रा का कार्यक्रम फिर तय किया जाएगा।’’

Shinzo Abe death NDA candidate Draupadi Murmu's visit to Kolkata canceled | शिंजो आबे के लिए राष्ट्रीय शोक घोषित होने के बाद राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की कोलकाता यात्रा हुई रद्द

शिंजो आबे के लिए राष्ट्रीय शोक घोषित होने के बाद राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की कोलकाता यात्रा हुई रद्द

Highlightsसांसदों और विधायकों का समर्थन प्राप्त करने के लिए मूर्मु विभिन्न राज्यों का दौरा कर रही हैंभाजपा की बंगाल इकाई ने एक बयान में कहा कि मूर्मु की 9 जुलाई की बंगाल यात्रा रद्द कर दी गई है

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के सांसदों एवं विधायकों से मिलने जाने वालीं राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की कोलकाता यात्रा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद उनके सम्मान में घोषित एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक के चलते रद्द कर दी गयी है। सांसदों और विधायकों का समर्थन प्राप्त करने के लिए मूर्मु विभिन्न राज्यों का दौरा कर रही हैं।

भाजपा की बंगाल इकाई ने एक बयान में कहा, ‘‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में नौ जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक रखा जाएगा। इसलिए राजग की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की नौ जुलाई, 2022 की यात्रा रद्द कर दी गयी है।’’ जापान के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली नेताओं में शुमार पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को एक चुनावी सभा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। एनएचके सरकारी टेलीविजन ने यह खबर दी।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि मुर्मू शनिवार को दिल्ली में होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी कोलकाता यात्रा का कार्यक्रम फिर तय किया जाएगा।’’ मुर्मू का बंगाल में शनिवार को भाजपा के सांसदों एवं विधायकों से के साथ एक बैठक करने का कार्यक्रम था। भाजपा के पास इस समय पश्चिम बंगाल से 17 लोकसभा सदस्य हैं। उनमें से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह तृणमूल में शामिल हो गए हैं, लेकिन उन्होंने सांसद के रूप में अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। राज्य विधानसभा में भाजपा के 75 विधायक हैं। हालांकि, उनमें से पांच तृणमूल में शामिल हो गए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है

Web Title: Shinzo Abe death NDA candidate Draupadi Murmu's visit to Kolkata canceled

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे