लाइव न्यूज़ :

शिल्पा शेट‍टी के बच्चे और पति कोरोना से संक्रमित

By भाषा | Updated: May 7, 2021 16:08 IST

Open in App

मुंबई, सात मई बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, बेटा वियान-राज और बेटी समीशा समेत परिवार के छह सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

शिल्पा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी।

45 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि उनके पति और बच्चों के अलावा सास-ससुर और मां भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाईं गईं हैं।

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ हमारे परिवार के लिए पिछले 10 दिन बेहद मुश्किल भरे रहे। मेरी सास और ससुर के बाद बेटी समीशा, बेटा वियान-राज, मेरी मां और फिर उसके बाद राज भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। आधिकारिक दिशा-निर्देशों के मुताबिक सभी लोग पृथकवास में रहकर डॉक्टरों की सलाह पर अपना इलाज करवा रहे हैं। ’’

इसके अलावा, उनके घर के दो कर्मचारी भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शिल्पा ने कहा कि उनके परिवार के सभी सदस्य धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।

उन्होंने बीएमसी के अधिकारियों के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त किया है।

शिल्पा ने प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए सभी से कोविड नियमों का पालन करने की भी अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां