शिल्पा शेट्टी ने प्रशंसकों से 'हंगामा 2' देखने की अपील की, कहा- फिल्म को नुकसान नहीं होना चाहिए

By भाषा | Updated: July 23, 2021 22:59 IST2021-07-23T22:59:59+5:302021-07-23T22:59:59+5:30

Shilpa Shetty urges fans to watch 'Hungama 2', says the film should not suffer | शिल्पा शेट्टी ने प्रशंसकों से 'हंगामा 2' देखने की अपील की, कहा- फिल्म को नुकसान नहीं होना चाहिए

शिल्पा शेट्टी ने प्रशंसकों से 'हंगामा 2' देखने की अपील की, कहा- फिल्म को नुकसान नहीं होना चाहिए

मुंबई, 23 जुलाई अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों से उनकी नयी कॉमेडी फिल्म 'हंगामा 2' देखने और अश्लील फिल्मों के मामले में अपने पति व्यवसायी राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद फिल्म को 'नुकसान' नहीं होने देने का आग्रह किया।

कुंद्रा (45) को अपराध शाखा ने कथित तौर पर अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के माध्यम से उन्हें प्रसारित करने से संबंधित मामले में सोमवार रात गिरफ्तार किया था।

शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत ने कुंद्रा की पुलिस हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ा दी।

शेट्टी की फिल्म ''हंगामा 2'' शुक्रवार को स्टीमिंग प्लेटफॉर्म डिज़नी + हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई । उन्होंने कहा कि प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म पूरी टीम के ''अथक'' परिश्रम का परिणाम है और फिल्म को नुकसान नहीं होना चाहिए।

शेट्टी ने ट्वीट किया, ''मैं योग पर विश्वास करती हूं और योगासन करती हूं। एकमात्र स्थान जहां जीवन मौजूद है, वह वर्तमान क्षण है। 'हंगामा 2' में पूरी टीम के अथक प्रयास शामिल हैं। फिल्म को नुकसान नहीं होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shilpa Shetty urges fans to watch 'Hungama 2', says the film should not suffer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे