लाइव न्यूज़ :

2022 में वेब सीरीज के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पदार्पण करेंगी शिल्पा शेट्टी

By भाषा | Updated: July 15, 2021 18:04 IST

Open in App

मुंबई, 15 जुलाई बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने कहा है कि वह जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक सीरीज के जरिए पदार्पण करेंगी, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं और यह जानने की इच्छुक हैं कि दर्शक उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कितना पसंद करेंगे।

अभिनेत्री ने कहा कि सीरीज को लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, हालांकि वह 2022 में इसकी शूटिंग शुरू करना चाहती हैं।

शिल्पा ने पीटीआई-भाषा से विशेष बातचीत में कहा, " मैंने किसी परियोजना को लेकर अपनी स्वीकृति दी है, जिसकी शूटिंग अगले वर्ष शुरू होगी। इसके लिए बहुत तैयारियां की जाने की जरुरत है, जिसके बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कई कलाकारों के लिए अवसर के बहुत सारे दरवाजे खोल दिए हैं, जिसमें मैं भी शामिल हूं।"

अभिनेत्री ने कहा, "इसके लिए बहुत समय की आवश्यकता होती है, इसलिए आपको पूरा समय और मेहनत के साथ इसके साथ न्याय करना होता है। मेरे पास एक सीरीज में काम करने का अवसर आया, जिसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।" इन दिनों 90 के दशक के कई दिग्गज कलाकार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू कर रहे हैं। दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन नेटफ्लिक्स पर "फाइनडिंग अनामिका" और "आरण्यक" नामक अपनी-अपनी सीरीज के साथ डेब्यू करने को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। सुष्मिता सेन 2020 में अपने शो "आर्या" के जरिए पहले ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू कर चुकी हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

46 वर्षीय शिल्पा ने कहा कि इसके अलावा उन्होंने एक नयी फिल्म भी साइन की है, जोकि इस वर्ष के अंत में आएगी। शिल्पा की आगामी फिल्म "हंगामा 2" 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। "हंगामा 2" में परेश रावल भी अहम भूमिका में हैं और इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।

"लाइफ इन ए मेट्रो" और "धड़कन" जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुईं शिल्पा ने कहा कि वह 14 साल बाद किसी कॉमेडी फिल्म में अभिनय कर रही हैं।

शिल्पा ने कहा, " हंगामा 2 पहले रिलीज हो रही है। मैं 70 एमएम के पर्दे पर वापसी करने को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हूं, लेकिन हम कलाकारों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि महामारी के इस दौर में लोग अपने घर पर बैठकर ही फिल्म देखना पसंद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं