लाइव न्यूज़ :

शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को 50 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: October 19, 2021 22:33 IST

Open in App

मुंबई, 19 अक्टूबर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके व्यवसायी पति राज कुंद्रा ने मंगलवार को अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को कानूनी नोटिस भेजकर माफी मांगने और उनके खिलाफ ‘‘फर्जी तथा निराधार’’ आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के एवज में 50 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।

दंपत्ति के वकील प्रशांत पाटिल के माध्यम से भेजे गए कानूनी नोटिस में चोपड़ा से सात दिनों के भीतर प्रमुख अखबारों और डिजिटल मीडिया में बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने की स्थिति में वे 37 वर्षीय अभिनेत्री के खिलाफ दीवानी और फौजदारी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है।

कुंद्रा और चोपड़ा दोनों अश्लील सामग्री मामले में आरोपी हैं। कुंद्रा को दो महीने जेल में रहने के बाद मुंबई की एक अदालत ने पिछले महीने जमानत दे दी थी।

चोपड़ा ने पिछले सप्ताह जुहू थाने में लिखित शिकायत देकर शेट्टी और कुंद्रा पर उनके साथ धोखा करने का आरोप लगाया था। चोपड़ा ने कुछ अन्य आरोप भी लगाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे