लाइव न्यूज़ :

शिल्पा शेट्टी धोखाधड़ी मामला: अभिनेत्री ने प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास बताया

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:01 IST

Open in App

मुंबई, 14 नवंबर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मुंबई के एक व्यवसायी द्वारा उनके(अभिनेत्री), उनके कारोबारी पति राज कुंद्रा और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज कराये जाने के बाद रविवार को कहा कि वह ‘‘हैरान’’ हैं कि उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

कारोबारी तिन बरई की शिकायत के आधार पर शनिवार को बांद्रा पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। मुंबई के कारोबारी बरई ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ कथित तौर पर 1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जुलाई 2014 में ‘एसएफएल फिटनेस’ कंपनी के निदेशक काशिफ खान ने शेट्टी, कुंद्रा और अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें लाभ कमाने के लिए कंपनी में 1.51 करोड़ रुपये का निवेश करने को कहा।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसे आश्वासन दिया गया था कि ‘एसएफएल फिटनेस’ कंपनी उसे ‘फ्रेंचाइजी’ देगी और पुणे के हडपसर और कोरेगांव में एक जिम और स्पा खोलने के लिए फ्रेंचाइजी देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पुलिस अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि बाद में जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे कथित तौर पर धमकी दी गई।

ट्विटर पर साझा किए गए एक बयान में, शिल्पा ने इस मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘राज और मेरे नाम से प्राथमिकी दर्ज होने पर हैरान हूं। चीजों को स्पष्ट करने के लिए मैं यह कहना चाहती हूं कि एसएफएल फिटनेस, काशिफ खान द्वारा संचालित एक उद्यम है। उन्होंने देश भर में एसएफएल फिटनेस जिम खोलने के लिए ब्रांड एसएफएल के नाम के अधिकार लिये थे। सभी सौदे उसके द्वारा किये गए थे और वह बैंकिंग और दिन-प्रतिदिन के मामलों में हस्ताक्षरकर्ता थे।’’

बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा, ‘‘हमें उनके किसी भी लेन-देन के बारे में पता नहीं है और न ही हमें उनसे एक भी रुपया मिला है। सभी फ्रेंचाइजी सीधे काशिफ के साथ काम करती हैं। कंपनी 2014 में बंद हो गई और वह पूरी तरह से काशिफ खान द्वारा संचालित थी।’’

शिल्पा ने साथ ही कहा कि 28 वर्षों में हिंदी फिल्म उद्योग में बनी उनकी साख को खराब होते देखना ‘‘दुखद’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पिछले 28 वर्षों में बहुत मेहनत की है और मुझे यह देखकर दुख होता है कि मेरा नाम और प्रतिष्ठा खराब हो रही है..। भारत में एक कानून का पालन करने वाले नागरिक के रूप में मेरे अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए।’’

शिकायत के आधार पर बांद्रा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120-बी, 506 और 34 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं