लाइव न्यूज़ :

Shigella Bacteria: केरल में ‘शिगेला’ बैक्टीरिया का कहर, 58 लोग बीमार, एक लड़की की मौत; जाने पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2022 18:26 IST

केरल में हाल में एक ढाबे पर खाना खाने के बाद कई लोगों के बीमार पड़ने और एक लड़की की मौत के मामले में अधिकारियों का कहना है कि ऐसा 'शिगेला बैक्टीरिया' ( (Shigella Bacteria) की वजह से हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के कासरगोड़ जिले में फूड प्वायजनिंग की घटना के बाद हुई थी लड़की की मौत, 58 बीमार।बाद में पांच रोगियों के नमूने जांच के लिए कोझिकोड मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे, इसमें तीन की रिपोर्ट में शिगेला बैक्टीरिया की पुष्टि।‘शिगेला’ बैक्टीरिया मुख्य रूप से दूषित भोजन और पानी से फैलता है।

कासरगोड़ (केरल): केरल के कासरगोड़ जिले में संदिग्ध भोजन विषाक्तता की हालिया घटना के पीछे 'शिगेला बैक्टीरिया' (Shigella Bacteria) को कारण माना जा रहा है। जिले के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिछले दिनों एक ढाबे पर शवरमा (shawarma) खाने के बाद 58 लोग बीमार हो गए थे और एक लड़की की मौत हो गई थी। 

अधिकारी ने बताया कि सभी संक्रमित लोगों में से पांच रोगियों के नमूने जांच के लिए कोझिकोड मेडिकल कॉलेज भेजे गए और उनमें से तीन की रिपोर्ट में शिगेला बैक्टीरिया से संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि नतीजतन, इसे बैक्टीरिया का प्रकोप माना जा रहा है और इसके परिणामस्वरूप, बैक्टीरिया के प्रसार पर काबू पाने और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। 

अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारी आम लोगों और ढाबों के मालिकों के बीच इस संबंध में जागरूकता के लिए काम कर रहे हैं कि बैक्टीरिया कैसे फैलता है, इससे संक्रमित होने से कैसे बचा जाए और इसे नियंत्रित करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न भोजनालयों और रेस्तरांओं का निरीक्षण किया जा रहा है। 

इसके अलावा स्थानीय जलापूर्ति की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बैक्टीरिया मुख्य रूप से दूषित भोजन और पानी से फैलता है और इस पर काबू पाने के लिए स्वच्छता अहम कारक है। इसके अलावा, खाना ठीक से पकाने से भी बैक्टीरिया मर जाते हैं।

वहीं, 'द हिंदू' की एक रिपोर्ट के अनुसार ए.टी. मनोज, उप जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। हालांकि 'बैक्टीरिया के प्रकोप' को देखते हुए अस्पतालों को इस संबंध में सूचित किया गया है कि वे ऐसे मामलों की बारीकी से निगरानी करें जिनमें उल्टी, बुखार और दस्त के लक्षण हों।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया