लाइव न्यूज़ :

हत्या मामले में शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी तलब, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: July 25, 2019 14:08 IST

13 मई, 2016 को विवेचना के बाद पुलिस ने हत्या के इस मामले में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी। कल्बे जव्वाद ने विरोध याचिका दायर करके इसे चुनौती दी।

Open in App

एक अदालत ने बुधवार को यहां हत्या के एक मामले में दाखिल पुलिस की अंतिम रिपोर्ट को खारिज करते हुए शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी और जिया अब्बास को तलब किया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद प्रकाश सिंह ने इन दोनों अभियुक्तों को 19 अगस्त को तलब किया।  उन्होंने यह आदेश पुलिस की अंतिम रिपोर्ट के खिलाफ शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद की ओर से दाखिल अर्जी को मंजूर करते हुए दिया।

थाना वजीरगंज से संबधित हत्या के इस मामले की प्राथमिकी कल्बे जव्वाद ने दर्ज कराई थी। 13 मई, 2016 को विवेचना के बाद पुलिस ने हत्या के इस मामले में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी। कल्बे जव्वाद ने विरोध याचिका दायर करके इसे चुनौती दी। जव्वाद का आरोप है कि पुलिस ने दबाव में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की है जबकि पंचायतनामा व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मृतक के सिर और पैर पर चोटों के निशान थे।

जानिए क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि 25 जुलाई 2014 को कल्बे जव्वाद जुमे की नमाज के बाद बड़े इमामबाड़े से शांतिपूर्वक जुलूस निकालकर शिया वक्फ पर कब्जे के संदर्भ में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे थे। शहीद स्मारक के पास पहुंचते ही पुलिस प्रशासन ने जुलुस को रोक लिया। तब उनकी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से बात होने लगी। लेकिन वहां मौजूद वसीम रिजवी और जिया अब्बास तथा चार अन्य लोग अचानक उत्पात मचाने लगे। पुलिस बैरियर गिरा दिया।

मारपीट करने लगे। पुलिस प्रशासन ने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे नहीं माने। पुलिस ने बल प्रयोग किया। भगदड़ मच गई। लोग घायल हुए और इसमें एक व्यक्ति सैय्यद कर्रार मेंहदी वहीं गिर गया जिसकी मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। भाषा सं जफर नीरज अनुराग अनुराग

टॅग्स :कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं