लाइव न्यूज़ :

निर्दयी मां ने 'लक्ष्मी' को दूध और खून देने से किया इनकार, बेटे की आस में महिला ने 6 बेटियों को दिया जन्म...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2021 13:45 IST

यह घटना मध्य प्रदेश में श्योपुर जिले के नागर गांवड़ा गांव की है. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेटी उस नवजात पर तरस आया तो उसने रक्तदान किया.

Open in App
ठळक मुद्दे. नारा भी दिया जा रहा है 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'. सुरेश बैरवा की पत्नी रामपति बाई ने बेटे की आस में छठवीं संतान के रूप में पांच माह पहले बेटी को जन्म दिया था. करीब चार से साढ़े चार माह तक तो महिला ने बच्ची को स्तनपान कराया, लेकिन बाद में बंद कर दिया.

श्योपुरः बेटे की आस में एक महिला ने 6 बेटियों को जन्म दिया. जब छठी भी बेटी ही जन्मी तो उस निर्दयी मां ने बेटी को दूध पिलाना भी बंद कर दिया.

दूध नहीं मिलने से जब बच्ची बीमार हो गई और उसके शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी हो गई तो उसे खून की जरूरत पड़ गई. लेकिन उस महिला ने बच्ची को अपना खून देने से भी इनकार कर दिया. उसने अपना मुंह उस बच्ची की तरफ से फेरते हुए कहा कि उसे मर जाने दो.आखिर एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेटी उस नवजात पर तरस आया तो उसने रक्तदान किया.

यह घटना मध्य प्रदेश में श्योपुर जिले के नागर गांवड़ा गांव की है. इस हाईटेक युग में बेटी बेटे से कम नहीं है. नारा भी दिया जा रहा है 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'. लेकिन कुछ एक परिवार की मानसिकता अभी भी नहीं बदली है.

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पहुंचने पर खुला मामला: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के अनुसार नागर गांवड़ा गांव में सुरेश बैरवा की पत्नी रामपति बाई ने बेटे की आस में छठवीं संतान के रूप में पांच माह पहले बेटी को जन्म दिया था. करीब चार से साढ़े चार माह तक तो महिला ने बच्ची को स्तनपान कराया, लेकिन बाद में बंद कर दिया. ऐसे में पांच महीने की बच्ची अतिकुपोषित हो गई.

जानकारी मिलने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्ची का वजन लेने पहुंची. वजन लेने पर वह बच्ची बहुत कम वजन की और कुपोषित मिली. बच्ची को भर्ती कराने पर तैयार नहीं हुई मां: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने जब बच्ची के कुपोषित होने की बात कहते हुए उसे भर्ती कराने के लिए कहा तो मां रामपति तैयार नहीं हुई.

जिसके बाद परियोजना अधिकारी को मामले की जानकारी दी गई.अधिकारी गांव में पहुंचे और मां को समझाकर बच्ची को एनआरसी में भर्ती कराया गया. जहां उसका वजन 3.5 किलो और खून 3.2 पाइंट ही मिला. महिला रामपति के खून का नमूना भी लिया गया ताकि बच्ची के खून का मिलान कर उसे चढ़ाया जा सके. लेकिन खून मैच होने के बाद भी मां ने खून देने से मना कर दिया.

टॅग्स :childमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

भारत अधिक खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ