प्रवासी मजदूरों के लिए दिल्ली के स्कूलों में बनाया गया शेल्टर होम, फ्री खाने और रहने की व्यवस्था

By प्रिया कुमारी | Updated: March 29, 2020 13:53 IST2020-03-29T13:25:23+5:302020-03-29T13:53:49+5:30

कोरोना के कारण देश में हुए लॉकडाउन के बाद काम और घर न होने के कारण गरीब, मजदूर पैदल ही अपने घर को निकल चुके हैं। इन मजदूरों के लिए दिल्ली सरकार ने रहने खाने का इंतजाम कर दिया है।

 Shelter home, free lunch and lodging arrangement for migrants in Delhi schools | प्रवासी मजदूरों के लिए दिल्ली के स्कूलों में बनाया गया शेल्टर होम, फ्री खाने और रहने की व्यवस्था

प्रवासियों के दिल्ली के स्कूलों में बनाया गया शेल्टर होम (Photo-twitter)

Highlightsदिल्ली सरकार ने दिल्ली प्रवासियों के लिए रहने खाने का इंतजाम कर दिया है। दिल्ली के प्रतापगंज और गाजीपुर के स्कूल शेल्टर होम बनाया गया है।

कोरोना वायरस के कारण देश में हुए लॉकडाउन के बाद काम और घर न होने के कारण गरीब, मजदूर पैदल ही अपने घर को निकल चुके हैं। इन मजदूरों के लिए दिल्ली सरकार ने रहने खाने का इंतजाम कर दिया है। दिल्ली के पटपड़गंज और गाजीपुर के स्कूल की तस्वीरें सामने आईं है जहां स्कूल के क्लासरूम को शेल्टर होम बना दिया गया है साथ ही खाने का भी प्रबंध किया गया है।

दिल्ली में रह रहे प्रवासियों के लिए ये बनाया गया है वे लोग अब लॉकडाउन तक यहां रह सकते हैं। मालूम हो दिल्ली में रह रहे प्रवासियों की संख्या काफी ज्यादा है। और लॉकडाउन होने के कारण उन्हें अपने घर जाने पर मजबूर होना पड़ा लाखों की संख्या में लोग अपने घर की ओर पैदल निकल पड़े। कई गरीब केवल भूख से मर गए। साथ ही एक साथ इतने सारे लोगों होने के कारण सोशल डिसटेंसिंग का भी उलंघन किया गया। जिससे कोरोना का खतरा और बढ़ जाता है।

दिल्ली सरकार ने कई स्कूलों को शेल्टर होम बनाने का काम किया है। साथ ही रहने के साथ खाने और हेल्थ सेवाओं का भी प्रबंध किया है। पूरे देश में सरकार पुलिस अपना काम कर रही है। लेकिन कोरोना वाययस के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना महामारी कबतक रुकेगी ये अभी भी एक सवाल ही है। 
 

Web Title:  Shelter home, free lunch and lodging arrangement for migrants in Delhi schools

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे