लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर राज्यों के जन स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे शेखावत

By भाषा | Updated: September 15, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बृहस्पतिवार को जल जीवन मिशन (जेजेएम) पर पूर्वोत्तर राज्यों के जन स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) मंत्रियों के एक दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे । जल शक्ति मंत्रालय के बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, यह कार्यक्रम असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज, गुवाहाटी में आयोजित किया जा रहा है।

इसमें कहा गया है कि, ‘‘इस सम्मेलन में पूर्वोत्तर क्षेत्र में जल जीवन मिशन में अब तक हासिल की गई प्रगति, क्रियान्वयन तथा भविष्य में इस लक्ष्य को हासिल करने पर विचार विमर्श किया जायेगा ताकि उत्तर पूर्वी राज्यों के शेष घरों को शीघ्र नल का पानी मिल सकें।’’

मंत्रालय ने बताया कि जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 16 सितंबर को जल जीवन मिशन (जेजेएम) पर पूर्वोत्तर राज्यों के जन स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) मंत्रियों के एक दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे ।

जल शक्ति मंत्रालय के बयान के अनुसार, देश के उत्तर पूर्वी राज्यों के विकास पर केन्द्र सरकार का सबसे अधिक ध्यान है और इन राज्यों के सर्वांगीण विकास में तेजी लाने के लिए वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान जल जीवन मिशन के तहत पूर्वोत्तर राज्यों को केन्द्रीय अनुदान के रूप में 9,262 करोड़ रूपए आवंटित किये गए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद